Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रैलापाली के निवासियों की समस्या समाधान को पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

रैलापाली के निवासियों की समस्या समाधान को पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 01/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के रैलापाली इलाके में लोक निर्माण विभाग की कालोनी से सीवर का गन्दा पानी रास्ते में बह रहा है जिस कारण इस रास्ते से जाने वाले सैकड़ों लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की कालोनी के सीवर टैंक का पानी भी लोगों के घरों में घुस रहा है।लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विगत छः माह से लगातार इसकी सूचना दी जा रही है, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। विदित हो कि सैकड़ों लोग इस रास्ते पर निर्भर हैं लेकिन फिर भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। चारों ओर से निराश होने पर जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को दी तो वे तत्काल आज मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। रास्ते और लोगों के घरों में लोक निर्माण विभाग की कालोनी से रिस कर पहुंच रहा सीवर का पानी देखकर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने तत्काल वहीं से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूरभाष कर सम्पर्क कर मौके पर बुलाया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुआयना करवाने के बाद पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। इससे पहले कर्नाटक ने तुरन्त रास्ते पर बह रहे सीवर के गन्दे पानी की सफाई करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा। इस अवसर रैलापाली क्षेत्र के हरी राम, धनी राम, अम्बी राम, नारायण सिंह, आनन्द सिंह अधिकारी, प्रदीप टम्टा, राजेश भोज, गोपाल राम, नारायण सिंह बिष्ट सहित दर्जनों स्थानीय लोगों के अलावा कर्नाटक के साथ देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, हिमांशु कनवाल, प्रकाश सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली से पहले लगा झटका, आज से बढ़ गए एलपीजी सिलेंडरों के दाम
Next: दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.