Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोटर मार्ग निर्माण में देवदार के वृक्ष काटे गए तो होगा आंदोलन
  • अल्मोड़ा

मोटर मार्ग निर्माण में देवदार के वृक्ष काटे गए तो होगा आंदोलन

RNS INDIA NEWS 26/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। आरतोला तिराहे से जागेश्वर होते हुए भगरतोला का प्रस्तावित मोटर मार्ग विवादों में आ गया है। मोटर मार्ग में चिह्नित किए गए 1000 देवदार के पेड़ों के कटान का जागेश्वर के लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि ये पेड़ उनकी आस्था के प्रतीक हैं। अगर इन पेड़ों को काटा गया तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे। स्थानीय लोगों ने एसडीएम भनोली एनएस नगन्याल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कुछ दिन पूर्व वन विभाग के अधिकारियों ने आरतोला तिराहे से जागेश्वर होते हुए भगरतोला की प्रस्तावित सड़क के लिए 1000 देवदार के पेड़ चिह्नित किए हैं। लगभग सभी पेड़ अभी हरे हैं। कहना है कि हाईकोर्ट ने 2018 में जागेश्वर धाम के तीन किमी के दायरे में पेड़ों के कटान पर रोक लगाई हुई है। इसके बाद भी हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। कहना है कि जागेश्वर धाम की महत्ता पवित्र जटा गंगा और यहां के देवदार के पेड़ों से है। यहां तक कि पुराणों में भी यह बात सफ लिखी है। तथ्य रखा है कि देवदार 2000 मीटर की ऊंचाई में उगता है, लेकिन यहां 1870 मीटर की ऊंचाई में देवदार के पेड़ हैं। उन्होंने लोगों की आस्था और धाम की मान्यता को देखते हुए आदेश वापस लेने की मांग की है। ऐसा नहीं हुआ तो स्थानीय लोग चिपको की तरह एक और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निरीक्षण को आई टीम करती रही इंतजार, नहीं पहुंचे अधिकारी
Next: महंत जानकीदास का निधन, संतों में शोक की लहर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.