Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महंत जानकीदास का निधन, संतों में शोक की लहर
  • हरिद्वार

महंत जानकीदास का निधन, संतों में शोक की लहर

RNS INDIA NEWS 26/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  भूपतवाला के श्री लक्ष्मी निवास आश्रम और हनुमान बाग आश्रम के अध्यक्ष महंत जानकीदास के निधन से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गयी। खड़खड़ी शमशान घाट पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों की उपस्थिति में महंत जानकीदास का अंतिम संस्कार किया गया। उनके शिष्य स्वामी गणेशदास ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान संत महापुरुषों ने महंत जानकीदास की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य ने कहा कि महंत जानकीदास त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उनके निधन से संत समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में साकेतवासी महंत का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी और महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि साकेतवासी महंत जानकीदास महाराज तपस्वी संत थे। मां गंगा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोटर मार्ग निर्माण में देवदार के वृक्ष काटे गए तो होगा आंदोलन
Next: नगर निगम ने घाटों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.