Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जिले के सभी थानों में बनेंगे आवासीय भवन: एसएसपी
  • ऊधम सिंह नगर

जिले के सभी थानों में बनेंगे आवासीय भवन: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 25/02/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।   एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा है कि साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस भी डिजीटल प्लेटफार्म पर शिफ्ट हो गई है। पुलिस अधिकारियों को तकनीकी रूप से दक्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले भर के थाना परिसरों में आवासीय भवन बनाए जाएंगे। काशीपुर में कोतवाली से हटकर महिला हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए अलग से प्रस्ताव भेजा जाएगा। शनिवार को एसएसपी ने कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के बाद पत्रकारों से यह बात कही। कहा कि पुलिस कार्यालयों को सीएसआर फंड से काफी काम कराया जा चुका है। आगे भी इस तरह के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि कुल स्वीकृति में 40 फीसदी आवासीय भवन थानों में बनाए जाएंगे। इसके अलावा थानों में जन शिकायत डेस्क को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। एससपी ने काशीपुर कोतवाली को उत्तराखंड की थीम के तहत संवारे जाने के लिए पुलिस स्टाफ की सराहना की। कहा कि मालखाने से वाहनों का बोझ कम करने के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने सीएलजी की बैठक ली। इसमें कार्यक्रम संयोजक राहुल पैगिया के नेतृत्व में भाजयुमो, भाविप व तराई प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस व एसओजी टीम को सम्मानित किया। इस दौरान कोतवाली में कांस्टेबल की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, एएसपी अभय सिंह, सीओ अनुषा बड़ोला, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा आदि के अलावा बसंत बल्लभ भट्ट, अनुराग सिंह, प्रिंस अग्रवाल, विनीत चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, अभिषेक गोयल, रोहित शर्मा व दिवाकर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज
Next: मुख्यमंत्री ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.