Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत दरों को लेकर जनसुनवाई की
  • टिहरी

विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत दरों को लेकर जनसुनवाई की

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जिला पंचायत सभागार में 2024-25 के लिए प्रस्तावित विद्युत दरों को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला की मौजूदगी में जन सुनवाई हुई। जन सुनवाई में स्थानीय उपभोक्ताओं ने अपने सुझाव रखे। आयोग ने सुझावों पर तत्परता से विचार करने का भरोसा उपभोक्ताओं को दिया। शनिवार को जिला पंचायत के सभागार में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने जन सुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष गैरोला ने उपभोक्ताओं के पक्ष को तत्परता से सुना। पुरानी टिहरी बांध विस्थापित संघर्ष समित के अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह पंवार, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश घिल्डियाल, विजय सिंह परमार, समोष पांडे आदि ने आयोग से बांध प्रभावितों को रियायती दरों पर बिजली दिलाने की मांग की। जबकि नागरिक मंच टिहरी के चंडी प्रसाद डबराल ने भी बांध विस्थापितों व विस्थापित शहर नई टिहरी की समस्याओं को रखते हुए रियायती दरों पर बिजली देने की मांग आयोग के समक्ष रखी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मासिक बिल दिए जाने की मांग भी। बिलों में अस्पष्ट चार्जों पर भी उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। जिसे लेकर यूपीसीएस को स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। यूपीसीएल के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सरकार की सोलर प्लांट योजना का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि इसका लाभ लेने में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के लिए फायदेमंद है। आयोग ने बताया कि यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएनएल एवं एसएलडीसी ने वर्ष 2024-25 के लिए विद्यु दरों की बढ़ोतरी का मसौदा आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है। जिसमें 38.66 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। आयोग ने कहा कि सभी जनपदों के उपभोक्तओं की सुनवाई करने के बाद घरेलु, अघरेलु, उद्योग श्रेणी, पीटीडब्ल्यू की दरों को लेकर निर्णय लिया जायेगा। नई विद्युत दरें एक अप्रैल, 2024 से लागू होंगी। इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला, तकनीकी सदस्य मदन लाल प्रसाद, सचिव नीरज सती, निदेशक वित्त दीपक पांडे, निदेशक तकनीकी प्रभात किशोर, उपनिदेशक प्रशासन दीपक कुमार सहित तमाम अधिकारी व उपभोक्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में 04 प्रत्याशियों ने की अध्यक्ष पद पर दावेदारी
Next: महिला से मारपीट में पड़ोसी दंपति पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.