Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में 04 प्रत्याशियों ने की अध्यक्ष पद पर दावेदारी
  • अल्मोड़ा

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में 04 प्रत्याशियों ने की अध्यक्ष पद पर दावेदारी

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर इकाई की चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया चली। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज अधिकारी एवं महिला उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी लीला जोशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापसी प्रक्रिया के बाद अब नगर व्यापार मंडल चुनाव में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अध्यक्ष पद पर चार दावेदार दीपक वर्मा, संजय अग्रवाल, प्रत्येश कुमार पांडे, अजय कुमार वर्मा हैं। उपाध्यक्ष व उपसचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। महासचिव पद पर प्रयाग चंद्र जोशी व वकुल साह में सीधी टक्कर है। जबकि कोषाध्यक्ष व महिला उपाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन वापस होने के बाद इन दो पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। मुख्य चुनाव अधिकारी दीप डांगी ने बताया कि 25 फरवरी को दोपहर 11 से 2 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। आगामी 3 मार्च को मतदान व उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ तहसील में आंगनबाड़ी से जुडी महिलाओं का धरना चौथे दिन भी जारी
Next: विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत दरों को लेकर जनसुनवाई की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.