Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक की आत्महत्या में तीन के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज
  • देहरादून

युवक की आत्महत्या में तीन के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। एक व्यक्ति की आत्महत्या के अगले दिन पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मृतक के उत्पीड़न को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के फांसी लगाने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मोहित भटेजा जीएमएस रोड सोलिटेयर एवेन्यू में रहते थे। बीते 21 फरवरी की देर शाम उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस दौरान उनकी पत्नी आंचल भटेजा अपने बेटे के साथ बाहर गई थी। घर वापस लौटी पति को फांसी के फंदे पर लटके पाया था। मौके पर मोहित भटेजा का लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। महिला ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि प्रवेश कुमार मित्तल पुत्र तीरथ प्रकाश मित्तल, राघव मित्तल पुत्र प्रवेश मित्तल और मरिनल डोभाल निवासी दून ट्रफलगर अपार्टमेंट आपस में मिलकर उनके पति से उधार ली रकम नहीं लौटा रहे थे। आरोप है कि महिला के पति पर दबाव बनाने के लिए एसटीएफ में भी झूठे प्रार्थनापत्र दिए। इसके खिलाफ मोहित ने पूर्व में डीजीपी, आईजी और एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी। आरोपी ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित का रास्ता रोककर धमकाते भी थे। पुलिस ने महिला की तहरीर और सुसाइड नोट को आधार बनाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ पीड़िता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए
Next: पुलिस पार्टी पर फायर झोंककर गंगा में कूदे हथियारों के सौदागर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

पुलिस मुठभेड़ में भट्टोवाला फायरिंग के बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.