Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कैंसर पीड़ित छात्रा को दी आर्थिक सहायता
  • टिहरी

कैंसर पीड़ित छात्रा को दी आर्थिक सहायता

RNS INDIA NEWS 22/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  समूण संस्था, भरपूर देवप्रयाग ने कैंसर बीमारी से जूझ रही छात्रा बिंदी को 17 हजार की सहायता प्रदान की। आर्थिक रुप से कमजोर परिवार से जुड़ी गैरसैंण, चमोली गढ़वाल निवासी बिंदी का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। समूण संस्था प्रमुख विनोद जेठूड़ी ने बताया कि अंद्रिपा गांव गैरसैंण निवासी 17 वर्षीय छात्रा बिंदी के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। विधवा पेंशन व मेहनत मजदूरी से उसकी माता किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रही है। 12वीं की छात्रा बिंदी में रक्त कैंसर का पता चलने के बाद से उसका परिवार बदहवास है। आयुष्मान कार्ड के जरिये छात्रा बिंदी का इलाज एम्स में शुरू तो हो गया, लेकिन गैरसैंण से एम्स ऋषिकेश तक आने जाने, यहां कमरे और खाने के लिए परिवार के पास कोई साधन होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गयी। समूण संस्था, देवप्रयाग के संज्ञान में यह बात आने के बाद पीड़ित परिवार की सहायता के लिए धन राशि एकत्र की गयी। फिलहाल संस्था की ओर से 17 हजार की एकमुश्त सहायता से छात्रा बिंदी के परिवार को राहत मिली है। समूण संस्था ने आगे भी बिंदी के परिवार को यथाशक्ति सहायता देने का भरोसा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटना में कार चालक की मौत
Next: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को डमी ईवीएम तथा वीवीपीएटी का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.