Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्रा मार्ग पर पेय पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई
  • रुद्रप्रयाग

यात्रा मार्ग पर पेय पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 17/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जनपद के होटल, दुकान, ढाबा और रेस्टोरेंट में पेय पदार्थों में किसी तरह से मिलावट न हो, इसके लिए अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी से इस मामले में व्यापक प्रचार करने को कहा गया। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 में जिला सलाहकार समिति खाद्य सुरक्षा की बैठक में निर्देश दिए कि मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए मार्ग में स्थित दुकानों में किसी तरह की खाद्य सामग्री में कोई मिलावट न की जाए। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में मांस की बिक्री न हो। इस पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि मांस की बिक्री करने वालों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जनपद में समय-समय पर समस्त दुकानों से मिठाई, तेल, बिस्किट, जेम, अचार, दूध, आटा, दाल, मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर लैब को परीक्षण के लिए भेजा जाए। जिन दुकानों के सैंपलों में मिलावट पाई जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ऊखीमठ ने कहा कि वाहनों के माध्यम से मुर्गों की जो सप्लाई की जाती है उसमें क्षमता से अधिक मुर्गे भरे रहते हैं जिसमें अधिकतर मुर्गे मृत पाए जाते हैं जिसके लिए उन्होंने उचित कार्यवाही की मांग की।
जिला अभिहीत अधिकारी मनोज सेमवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रर्वतन कार्यवाही में विभाग द्वारा 59 खाद्य नमूने लिए गए जिसमें अवमानक/मिथ्याछाप 04 नमूने पाए गए तथा 08 वाद दायर किये गए जिसमें 14 वाद जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निस्तारित करते हुए 3 लाख, 50 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। अंत में जिलाधिकारी के हाथों खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा बीते वर्ष नवाचार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्राप्त करने वाले कार्यक्रमों से संबंधित संस्थाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंची में गुलदार का आतंक
Next: रंजिश के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.