Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांगों के निराकरण की मांग की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगे न मानी गई तो कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्रों में तालाबंदी करने को मजबूर होंगी। शुक्रवार को आंगनबाडी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी जिला मुख्यालय के संगम में एकत्रित हुई। इसके बाद सभी कार्यकत्री जिलाध्यक्ष सुनिता बर्त्वाल एवं कोषाध्यक्ष उपासना सेमवाल के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचने के बाद कार्यकत्रियों ने पहले सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में नौकरी करने के लिए मजबूर हैं। उन्हें मजदरों की भांति मेहनताना भी नहीं मिल पा रहा है। हर कार्य को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करने के बावजूद भी प्रदेश की धामी सरकार और काबीना मंत्री रेखा आर्य मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। लगातार सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने न्यूनतम मजदूरी को देखते हुए छः सौ रूपए प्रतिदिन के हिसाब से 18 हजार मानदेय किये जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ाने को कहा, जबकि रिटायरमेंट होने पर दो लाख देने का प्रावधान रखे जाने और इंटर पास होने के साथ ही सीनियर कार्मिकों को 50 वर्ष पूरे होने पर उनके मानदेय वृद्धि करने की मांग की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके गोल्डन कार्ड जारी किए जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया है और इसके बाद भी मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो आंगनबाड़ी केन्द्रों में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनिता बर्त्वाल, संगठन की जिला महामंत्री सुमन खण्डूड़ी, उपाध्यक्ष कांती बिष्ट, सचिव शांति खन्ना, जिला कोषाध्यक्ष उपासना सेमवाल, सुनिता भट्ट, ब्लॉक सचिव कल्पेश्वरी, रंजना, सुनिता भट्ट, प्रेमा बर्त्वाल, अनिता, विनीता सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर
Next: महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.