Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य आंदोलनकारियों को मिले रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा
  • अल्मोड़ा

राज्य आंदोलनकारियों को मिले रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी बसों में सभी स्थानों के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि राज्य आंदोलनकारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी मुख्य शासनादेश में एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी किन्तु विभाग द्वारा संशोधित आदेश में उत्तराखंड शब्द जोड़ दिया गया तथा कुछ समय बाद सहयात्री सुविधा भी बंद कर दी। उत्तराखंड में 65 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जा रही है इसलिए अधिक उम्र के राज्य आंदोलनकारियों को इस सुविधा का कोई विशेष लाभ नहीं है। अधिकांश राज्य आंदोलनकारी अब वृद्ध हो चुके हैं उम्रदराज राज्य आंदोलनकारियों को सहयात्री की भी आवश्यकता होती है इसलिए सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा सुविधा बहाल किये जाने की भी आवश्यकता है। पत्र में मुख्यमंत्री से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को राज्य निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी बसों में सभी स्थानों के लिए एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा सुविधा दिये जाने की मांग की गई है। पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निकाली रैली
Next: ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.