Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूसीसी कानून से जनता को होगा फायदा: डॉ प्रेमचंद
  • देहरादून

यूसीसी कानून से जनता को होगा फायदा: डॉ प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 14/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जैन धर्म के आचार्य ज्ञान चंद्र के पहली बार दून आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने ज्ञान जागरण नामक पुस्तक का विमोचन किया। और आचार्य ज्ञान चंद्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार को प्रिंस चौक स्थित जैन धर्मशाला में श्री श्वेतांबर स्नातकवासी जैन सभा देहरादून की ओर से कार्यक्रम में डॉ.प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जैन दर्शन शाश्वत सत्य पर आधारित है। जैन धर्म सिखाता है कि प्रत्येक जीव अपने कर्मो के लिए स्वयं जिम्मेदार है। हमें भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में उतारना होगा। त्याग, तपस्या और साधना, अपरिग्रह आदि सिद्धांतों को अपनाकर ही आत्मिक सुख पाया जा सकता है। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा में पास समान नागरिक संहिता बिल का जिक्र करते हुए इसकी खासियत बताई और कहा कि इससे उत्तराखंड के सभी वर्ग, धर्म और जाति के लोग एक समान कानून के दायरे में आएंगे। आम जनता को इसका फायदा होगा। यूसीसी कानून जनता को उनके अधिकार तथा समाज में उचित दर्जा देगा। समान नागरिक संहिता कानून से उत्तराखंड की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी। मौके पर भाजपा नेता पुनीत मित्तल, रामगोपाल अग्रवाल, जैन सभा के प्रधान अरुण जैन, उप प्रधान बीके जैन, मंत्री अनिल जैन, उप मंत्री कमलदीप जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन, अंकुर जैन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालसी में पेड़ कटान की निविदा में धांधली का आरोप
Next: किशोरी को भगा ले जाने के दोषी को दो साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.