Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गाड़ियों के वीआईपी नंबर के लिए बोली की कीमत करेगी हैरान
  • देहरादून

गाड़ियों के वीआईपी नंबर के लिए बोली की कीमत करेगी हैरान

RNS INDIA NEWS 14/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। गाड़ियों के वीआईपी नंबर के लिए दिल खोलकर बोली लगा रहे हैं दून वासी। देहरादून आरटीओ में 0001 नंबर की ऑनलाइन बोली सात लाख 22 हजार पर रुकी। यह नंबर एक निजी कंपनी ने डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार के लिए खरीदा। परिवहन दफ्तरों में जब भी नए वाहन नंबर की सीरीज खुलती है तो इस सीरीज में शामिल वीआईपी नंबरों के लिए ऑनलाइन नीलामी होती है और ऑनलाइन बोली लगती है।  हाल ही में देहरादून आरटीओ में यूके-07एफआर सीरीज खुली। इस सीरीज के वीआईपी नंबर लेने के लिए लोगों ने दिल खोलकर बोली लगाई है। आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया कि कुल 38 नंबर ऑनलाइन नीलामी में रखे गए, जिनमें से 27 नंबरों की नीलामी हो चुकी है। इससे 18 लाख रुपये का राजस्व मिला।

पहाड़ के दफ्तरों में वीआईपी नंबरों के लिए उत्साह नहीं:
देहरादून आरटीओ में न केवल वाहनों के रजिस्ट्रेशन बढ़ रहे हैं, बल्कि यहां वीआईपी नंबर पाने के लिए भी मारामारी रहती है। जबकि, पहाड़ के दफ्तरों में खास उत्साह नहीं दिखता।
देहरादून में डेढ़ से दो महीने के भीतर एक सीरीज खत्म हो जाती है, वहीं पहाड़ के दफ्तरों में एक सीरीज खत्म होने में पांच से छह साल लग जाते हैं, यहां 0001 वीआईपी नंबर लेने के लिए भी कोई खास उत्साह नहीं दिखता।
इन नंबरों के लिए भी ज्यादा बोली:    यूके-07एफआर सीरीज के कुल 38 वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की गई। 0009 नंबर दो लाख 09 हजार, 9999 नंबर 1.60 लाख, 0007 नंबर एक लाख 09 हजार, 0003 नंबर चौरासी हजार रुपये और 0008 वाहन नंबर 70 हजार रुपये में बिका।
आरटीओ ने बताया कि इससे पहले भी 0001 नंबर लाखों रुपये में नीलाम हुआ है। पिछली सीरीज के इसी नंबर पर सात लाख 61 हजार रुपये की बोली लगी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शैफ ने होटल मालिक को धारदार हथियार से किया घायल
Next: सड़क दुर्घटना में महिला चोटिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.