Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शहरों में गुलदार के आंतक को देखते हुए जल्द बनेगी सेल
  • पौड़ी

शहरों में गुलदार के आंतक को देखते हुए जल्द बनेगी सेल

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। आए दिन शहरों में आंतक मचा रहे गुलदारों को लेकर जिले में जल्द गुलदार सेल का गठन किया जाएगा। पौड़ी के डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अब गुलदार के हमले शहरी क्षेत्रों में भी अधिक देखने को मिल रहे हैं और अब शहर की भी एक समस्या हो गई है। इसे देखते हुए नगर निकायों और निगमों में एक कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने पर विचार किया जा रहा है ताकि ऐसे हालत होने पर तत्काल एक्शन लिया जा सके। डीएम ने बताया कि वन विभाग के पास पिंजरे और अन्य संसाधन भी कम पड़ जाते हैं लिहाजा निकायों को भी इन संसाधनों को रखने के लिए कहा जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके। कई बार पिंजरों आदि की व्यवस्था में काफी समय लग जाता है, वन विभाग को भी इधर-उधर से पिंजरे उठाकर लाने पड़ते हैं। वहीं वन विभाग की एक ही रेंज का क्षेत्रफल भी काफी है। ऐसे में कई बार परेशानी हो रही है। अब एक गुलदार सेल का गठन कर इसके लिए वृहद कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। सभी निगमों के साथ इस संबंध में एक बैठक का आयोजन भी होगा। इसमें रहने वाले कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर गुलदार के कैसे रेस्क्यू किया जाए इसमें किसी तरह की परेशानी न हो। इस संबंध में वन विभाग से भी चर्चा कर एक कार्ययोजना बनाने के लिए कह दिया गया है। निगमों के पास इन संसाधनों को जोड़ने के लिए बजट की भी कोई कमी नहीं है। आसानी से इन जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। गुलदार के हमलों के बाद ये भी देखने को आया है कि कई लोग सोशल प्लेटफॉर्म पर पुरानी वीडियो और फोटो भी डाल देते है, ऐसे में दहशत और अधिक होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब बनाने की भट्ठी तोड़ी, एक गिरफ्तार
Next: पेंसिल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर 85 हजार की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.