Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हल्द्वानी की घटना से खुली कानून-व्यवस्था की पोल : यशपाल आर्य
  • देहरादून

हल्द्वानी की घटना से खुली कानून-व्यवस्था की पोल : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 09/02/2024
yashpal-aarya-1

देहरादून(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में यशपाल आर्य ने कहा कि कुंमाऊ का प्रवेश द्वार हल्द्वानी हमेशा से अमन-चैन, शांति और भाईचारे का प्रतीक रहा है। यहां इस तरह की घटना पूर्व में कभी नहीं घटी। आर्य ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि इस वक्त किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि इस घटना से एक बार फिर प्रदेश की लचर कानून- व्यवस्था की पोल खुल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे कहीं न कहीं प्रशासनिक तैयारियों की कमी और शासन तंत्र का फेलियर भी देखने को मिला है। नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने यहां चार फरवरी को जनता का विरोध देखा था, इसके बावजूद प्रशासन स्थितियों का ठीक से आंकलन नहीं कर पाया। नाहीं टकराव रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसी तरह प्रदेश की खुफिया एजेंसी भी सही जानकारी देने में असफल रही, नतीजा बिना तैयारी के अभियान शुरू किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रशासन और पुलिस बार-बार ड्रोन का प्रयोग कर कानून-व्यवस्था नियंत्रित किए जाने का दावा किया जाता है। तो फिर स्थितियों का जायजा लेने के लिए ड्रोन द्वारा हवाई सर्वे क्यों नहीं किया गया। स्थिति यह थी कि पुलिस बल को यहां से निकलने की जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा और अराजकता पर विहिप के प्रान्त कार्यालय में हुई आपातकालीन बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.