Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बिना जांच किए मरीजों को न भेजें हायर सेंटर
  • रुद्रप्रयाग

बिना जांच किए मरीजों को न भेजें हायर सेंटर

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना किसी जांच किए मरीजों को हायर सेंटर रैफर न किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक भी ली जिसमें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का डाटा चेक करते हुए कहा कि ओपीडी व एमरजेंसी की अलग-अलग पंजिका बनाई जाए। जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाए। कहा कि किसी भी दशा में बाहर से दवाइयां न लिखी जाए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उच्च सेंटर रैफर करने का स्पष्ट कारण व मरीज का मेडिकल से संबंधित विवरण अभिलेख रखने के निर्देश दिए। परिसर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने आकस्मिक व बाह्य रोगी बोर्ड में शिष्टाचार, तैनात चिकित्सकों का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। यहां अव्यवस्थित ढंग से रखी सामग्री का उचित प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालय में अतिरिक्त शौचालय पिट और अतिरिक्त शौचालय निर्माण करने के लिए आंगणन प्रस्ताव उपलब्ध कराने को भी कहा। चिकित्सालय परिसर की दीवारों का रंग रोगन, प्लास्टर व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को ठीक करने को कहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ एचसीएस मार्तोलिया, एसीएमओ डॉ विमल सिंह गुंसाई, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, डॉ राजीव चौधरी, डॉ दीपाली नौटियाल, डॉ अतुल उपाध्याय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानी
Next: कश्मीर में बर्फबारी, सुबह की उड़ानें रद्द और अन्य स्टैंडबाय पर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.