Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कश्मीर के सबसे पुराने मिशनरी स्कूलों में से एक के बंद होने का खतरा
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

कश्मीर के सबसे पुराने मिशनरी स्कूलों में से एक के बंद होने का खतरा

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर में 1903 में स्थापित सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल को भूमि पट्टा समझौते का नवीनीकरण नहीं होने के कारण बंद करना पड़ेगा।
स्कूल परीक्षा बोर्ड ने इस साल स्कूल के छात्रों को परीक्षा के लिए पंजीकृत करने से इनकार कर दिया है।
सेंट जोसेफ कश्मीर के सबसे पुराने ईसाई मिशनरी स्कूलों में से एक है।
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि स्कूल का भूमि पट्टा समझौता 2018 में समाप्त हो गया था और उसने अधिकारियों को पट्टे के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था।
स्कूल के प्रबंधन ने कहा, फाइल 2022 से डिविजनल कमिश्नर (कश्मीर) के कार्यालय में लंबित है और हमने इस संबंध में उपराज्यपाल के कार्यालय से भी संपर्क किया है।
गौरतलब है कि अधिकारियों ने 2023 में किसी भी निजी स्कूल को परीक्षाओं के लिए पंजीकृत नहीं करने का निर्णय लिया था जो अवैध रूप से राज्य की भूमि पर चल रहे थे।
इस बीच, निजी स्कूलों के संघ ने कहा है कि अगर सरकार उन जमीनों के पट्टों का नवीनीकरण नहीं करने की अपनी नीति जारी रखती है, जिन पर शैक्षणिक संस्थान चल रहे हैं, तो ऐसे कई संस्थानों को बंद होने का खतरा होगा, जिससे इन संस्थानों के हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 04 फरवरी
Next: कर्नाटक सरकार के दिल्ली विरोध पर बीजेपी ने कहा, ‘असफलताओं को छिपाने के लिए चली जा रही ये चाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.