Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बोल्ड सीन और विवादों के चलते सुर्खियों में रही पूनम पांडे ने इस दुनिया को कहा अलविदा
  • राष्ट्रीय

बोल्ड सीन और विवादों के चलते सुर्खियों में रही पूनम पांडे ने इस दुनिया को कहा अलविदा

RNS INDIA NEWS 02/02/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में रहीं लोकप्रिय स्टार पूनम पांडे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि सर्वाइकल कैंसर के कारण 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। पूनम की टीम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसके बाद से ही पूनम के प्रशंसक हैरान-परेशान हैं।

18 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में रखा था कदम
बेबाक और बोल्ड अंदाज के कारण सुर्खियां बटोरने वाली पूनम का जन्म 11 मार्च, 1991 में दिल्ली में एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली से ही पूरी की और फिर 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। वह 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल बनीं थीं और फिर साल 2013 में पूनम ने ‘नशा’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’, ‘मालिनी एंड कंपनी’ आदि फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने भोजपुरी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था।

छोटे पर्दे पर भी किया था काम
पूनम ने छोटे पर्दे पर मेरी आशिकी तुमसे ही, नादानियां, खतरों के खिलाड़ी और लॉकअप जैसे लोकप्रिय शो भी किए। हालांकि, पूनम फिल्में, रियलिटी शो और मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाने से ज्यादा अपने विवादों के कारण सुर्खियों में रहती थी।

पूनम ने अभिनय से ज्यादा विवादों के कारण बटोरी सुर्खियां
पूनम ने कई फिल्मों में काम किया, मॉडलिंग की, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय कौशल से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियां बटोरी थीं। नीचे पूनम के ऐसे ही कुछ विवादित किस्से बताए गए हैं।
1) पूनम ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राज और उनकी कंपनी गैर-कानूनी तरीके से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इस्तेमाल अपने ऐप में कर रहे हैं।
2) पूनम पर गोवा के समुद्र तट पर अश्लील वीडियो शूट करने का करने का भी आरोप लगा था। इसके लिए उन्हें 2020 में गिरफ्तार भी किया गया था।
3) पूनम ने एक बार यह भी कहा था कि अगर भारतीय टीम 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत जाएगी, तो वह न्यूड हो जाएंगी। उनके इस बयान पर जमकर आलोचना हुई थी। हालांकि, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत गया था, लेकिन पूनम को अपने वादा पूरा करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अनुमति नहीं दी।

शादी के 12 दिनों बाद ही पति के साथ हुई थी अनबन
पूनम ने 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी के करीब 10-12 दिन बाद ही यह खबर आई थी कि पति सैम ने पूनम के साथ मारपीट की। इसके बाद पूनम ने सैम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद सैम की गिरफ्तारी हुई थी। इस घटना के बाद दोनों का तलाक भी हो गया था। जब पूनम लॉकअप शो में थी, तब उन्होंने अपनी खराब शादी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि एक बार सैम ने उन्हें इस तरह मारा था कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा
Next: संगठन की मजबूती को लेकर पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने की हरदा से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.