Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संगठन की मजबूती को लेकर पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने की हरदा से मुलाकात
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

संगठन की मजबूती को लेकर पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने की हरदा से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 02/02/2024
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके आवास पहुंच कर मुलाकात की तथा लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में कांग्रेस संगठन की मजबूती सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की। बिट्टू कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाते हैं। इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनकी आज की मुलाकात निजी थी। उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन की मजबूती सहित आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी पूर्व मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा हुई। कर्नाटक ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी,पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा सांसद एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाबजूद अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर है।अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय सहित मेडिकल कालेज रेफलर सेंटर बन जनता की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति यह है कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज जैसी संस्था अधिकांश मामलों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव तक कराने में समर्थ नहीं है। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बाबजूद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज आज तक ब्लड बैंक विहीन है जबकि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं अल्मोड़ा के प्रभारी मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का नारा मंचों से देने वाली भाजपा सरकार बहन अंकिता भण्डारी के कातिलों को सलाखों के पीछे पहुंचाने तक में नाकाम रही है। कर्नाटक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इन तमाम बातों का जवाब अपने मत से भाजपा सरकार को देगी और उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पांचों लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोल्ड सीन और विवादों के चलते सुर्खियों में रही पूनम पांडे ने इस दुनिया को कहा अलविदा
Next: राजद ने अंतरिम बजट को ‘खाली लिफाफा’ बताया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.