Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सफाई कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • देहरादून

सफाई कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने सफाई कर्मचारियों को नियमित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 12 फरवरी को सचिवालय कूच करेंगे। गुरुवार को सफाई कर्मचारी प्रेस क्लब में एकत्र हुए। यहां पत्रकारों से बातचीत में अपनी मांगें रखीं। इसके बाद रैली निकाल डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी कर सरकार को ज्ञापन भेजा। संघ ने डॉ ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग की है। कहा कि कमेटी सिफारिशें लागू होने से कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति मिलेगी और उनका उत्पीड़न बंद होगा। साथ ही पदोन्नति के मानक सरल होंगे। सफाई कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में सफाई कर्मचारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार हो रहा है, कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं दी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय सफाई मजूदर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौर, उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संयोजक विनोद गोदियाल, संरक्षक महेश भट्ट, प्रेम सिंह, अरविंद गामरी, पंकज चोटाला, विक्की नारोलिया, प्रविंदर कुमार, लक्ष्मण गहलौत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य सचिव को बधाई दी
Next: राशिफल 02 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.