Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यभर के पंचायत प्रतिनिधि छह को विधानसभा कूच करेंगे
  • देहरादून

राज्यभर के पंचायत प्रतिनिधि छह को विधानसभा कूच करेंगे

RNS INDIA NEWS 30/01/2024
rns featured image new

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से करवाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान हो गया है। आंदोलन एक फरवरी से शुरू होगा। छह फरवरी को राज्यभर के पंचायत प्रतिनिधि विधानसभा कूच करेंगे।
मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन की राज्य संचालन समिति के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि 2019 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव के बाद दो साल तक कोविड-19 के कारण पंचायत की सामान्य बैठकें भी नहीं हुई। कोरोनाकाल को पंचायत के कार्यकाल से नहीं जोड़ा जा सकता है। इसी के साथ एक राज्य में पंचायत के दो चुनाव हो रहे हैं, जिससे ‘एक राज्य एक चुनाव का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से झारखंड की तर्ज पर अध्यादेश लाकर पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप भट्ट ने कहा कि संगठन मांगों को लिए एक फरवरी से आंदोलन शुरू करेगा। एक को सभी विकासखंड कार्यालय में धरना दिया जाएगा। तीन को जिला मुख्यालयों में रैली निकालकर डीएम के माध्यम से पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। छह फरवरी को पंचायत प्रतिनिधि विधानसभा कूच करेंगे। सात फरवरी को संगठन की बैठक होगी, इसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, क्षेत्र प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दर्शन सिंह दानू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाल खेलने जाएगी डीएफए की टीम
Next: नारसन में बुजुर्ग की हत्या का शव नाले में फेंका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.