Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंचायत भवन निर्माण का बजट दोगुना किए जाने पर चल रहा मंथन
  • देहरादून

पंचायत भवन निर्माण का बजट दोगुना किए जाने पर चल रहा मंथन

RNS INDIA NEWS 30/01/2024
rns featured image new

देहरादून। पंचायत भवन बनाने का बजट दोगुना किया जा सकता है। इसके साथ ही सरकार पंचायतों को 29 विषय हस्तांतरित किए जाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में संकल्प प्रस्तुत करेगी।
पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय समीक्षा बैठक में भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के लिए आवंटित धनराशि को समय पर खर्च करने निर्देश दिए। बैठक में पंचायत भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार के स्तर से आवंटित 10 लाख की राशि को बढ़ाकर 20 लाख किए जाने पर भी विचार किया गया, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को पंचायतों से संबंधित 29 विषयों को त्रिस्तरीय पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने का संकल्प भी आगामी विभानसभा सत्र में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत लगभग 40 हजार जन प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है, जबकि 450 जनप्रतिनिधियों को एक्सपोजर विजिट के तहत अन्य राज्यों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को भ्रमण कराया गया। महाराज ने पंचायती राज विभाग के कार्मिकों के लिए केडिट कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में निदेशक निधि यादव, मुख्य वित्त अधिकारी शशि सिंह, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक हिमाली जोशी पेटवाल, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्यालयी शिक्षा के लिए एक राज्य एक पाठ्यक्रम की नीति बनाने की मांग
Next: नेपाल खेलने जाएगी डीएफए की टीम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.