Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डाइट के तत्वावधान में प्रवक्ताओं का सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण शुरू
  • अल्मोड़ा

डाइट के तत्वावधान में प्रवक्ताओं का सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 30/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के तत्वावधान में गणित, अंग्रेजी तथा अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ताओं का 6 दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ डाइट के प्राचार्य जी जी गोस्वामी द्वारा किया गया। गोस्वामी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह प्रशिक्षण में सीखे गए मूल्यों को कक्षा कक्षा तक ले जाएं। गोस्वामी ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त गतिविधियों को व्यावहारिक जीवन में अपनाएं। जिला संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि शिक्षकों को अपने विषय में निपुणता हासिल करनी चाहिए। गोपाल सिंह गैड़ा द्वारा तनाव प्रबंधन व हैप्पीनेस कार्यक्रम की जानकारी दी गई। सेवारत विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ बी सी पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की कार्य कुशलता में वृद्धि होती है। पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समझने व व्यावहारिक धरातल पर उतारने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। डॉ दीपा जलाल ने आनंदम व गाइडेंस काउंसलिंग की जानकारी दी। डॉ प्रकाश पंत द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी गई। डॉ सरिता पांडे द्वारा क्रिटिकल थिंकिंग पर कक्षा कक्ष में किए जाने वाली गतिविधियों की चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य संदर्भदाता महेश चंद्र पांडे, नरेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश खत्री ,मो रियाज, धर्मपाल सिंह ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में सेवारत विभाग के एम एस भंडारी, डॉ प्रकाश पंत,  जी एस गैड़ा, डॉ दीपा जलाल, ललित मोहन पांडे, डॉ हेमचंद जोशी, डॉ सरिता पाण्डे, अशोक बनकोटी द्वारा न्यू एजुकेशन पालिसी 2020, क्रिटिकल थिंकिंग, तनाव प्रबंधन आदि विषयों पर व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम में दिनेश चंद पपनै, विनोद चंद लोहानी, प्रेरणा गुरुरानी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, बनवारी लाल आदि 101 प्रवक्ता थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ बी सी पांडे और एम एस भंडारी द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर परिवार से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Next: सर्दियों में बारिश नहीं होने से किसानों की बढ़ी टेंशन, उत्तराखंड में सूखे जैसे हालात से किसान हुए परेशान

Related Post

WhatsApp_Image_2026-06-07_at_13.16.40-removebg-preview (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.