Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजयुमो हर विधानसभा में आयोजित करेगा नव मतदाता सम्मेलन
  • देहरादून

भाजयुमो हर विधानसभा में आयोजित करेगा नव मतदाता सम्मेलन

RNS INDIA NEWS 20/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय जनता युवा मोर्चा 25 जनवरी को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगा। इस सम्मेलन में एक हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को पूरे राज्य में युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन सम्मेलनों के दौरान 18 से 25 साल के कम से कम एक हजार नए मतदाता बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पूरे देश में इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहा है और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नव मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे। युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व नमो नव मतदाता की प्रदेश संयोजक दिव्या राणा ने बताया कि इन सम्मेलनों के जरिए पूरे राज्य में एक लाख से अधिक नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के कॉलेजों में एआई-रोबोटिक की होगी पढ़ाई, इंजीनियरिंग संस्थानों में कोर्स कराने की तैयारी
Next: बड़ी स्क्रीनों से लाइव दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.