Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत ने लीज पर लिए दो अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन
  • राष्ट्रीय

भारत ने लीज पर लिए दो अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन

RNS INDIA NEWS 27/11/2020
rns featured image new

अब चीन की चालबाज हरकतों का होगा पर्दाफाश

नईदिल्ली। भारत और चीन के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच दोनों तरफ से एलएसी पर हलचल हो रही है, चीन से जारी विवाद के बीच भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठता बढ़ रही है। हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी के लिए नौसेना ने एक अमेरिकी कंपनी से लीज पर दो प्रीडेटर ड्रोन लिए हैं। इन ड्रोन की तैनाती पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर की जा सकती है।
इन अमेरिकी ड्रोन को नौसेना ने चीन से विवाद को देखते हुए रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूर आपातकालीन खरीद शक्ति के तहत शामिल किया है। शीर्ष सरकारी सूत्र ने बताया कि ये दोनों ड्रोन नवंबर के दूसरे हफ्ते में पहुंचे थे और नौसेना के आईएनएस रजाली बेस पर 21 नवंबर को फ्लाइंग ऑपरेशन के चलते शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि ड्रोन ने उड़ान अभियान भी शुरू कर दिया है। 30 घंटे से भी अधिक वक्त तक आसमान में टिके रहने की क्षमता समुद्री बल के लिए बड़े ही कारगर साबित होंगे। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की तरफ से अमेरिकन क्रू भी आए हुए हैं जो इन ड्रोन को ऑपरेट करने में नौसेना की मदद करेंगे।
ड्रोन को भारतीय रंग में रंगा गया है और इन्हें एक साल की लीज पर लिया गया है। तीनों सशस्त्र बलों में अमेरिका की तरफ से ऐसे और 18 ड्रोन को खरीदने की तैयारी चल रही है। पूर्वी लद्दाख में चीन से जारी विवाद के बीच भारत और अमेरिका काफी करीबी से काम कर रहे हैं और अमेरिका की तरफ से सर्विलांस और सूचना साझा कर मदद की जा रही है। दो एमक्यू-9 सी गार्डियन के लीज पर लिए जाने के बाद भारत को सीमा पर निगरानी इंटेलिजेंस और सर्विलांस करने में मदद मिलेगी। सेना के सूत्रों के मुताबिक सी गार्डियन को एक साल के लीज पर लिया है। हाल ही में सरकार ने रक्षा उपकरणों को लेकर अपनी नीतियों में बदलाव किया था, जिसमें हथियारों को एकमुश्त खरीदने के बजाय लीज पर लेने की अनुमति दी थी।
सरकार की ओर से रक्षा उपकरण नीतियों में ढिलाई के बाद लीज पर लेने का पहला फैसला है जिसमें दो एमक्यू-9 को लीज लिया गया है। इनकी खास बात ये है कि ये लगातार 40 हजार फीट की ऊंचाई से ऑपरेट करने में सक्षम हैं। साथ ही 30 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारात से वापस लौट रहा छोल्यारों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत
Next: सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महामंत्री का मिला दायित्व

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.