Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 63 लाख 11 हजार रुपये की धनराशि जारी
  • बागेश्वर

मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 63 लाख 11 हजार रुपये की धनराशि जारी

RNS INDIA NEWS 26/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल मंदिरों के सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू होगा। शासन से मां भगवती मंदिर बदियाकोट और भद्रकाली मंदिर कांडा के सौंदर्यीकरण के लिए पहली किश्त के रूप में 63 लाख 11 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यदायी संस्था को जल्द निविदा कराकर काम शुरू करवाने को कहा। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विधायक भौर्याल ने बताया कि भगवती मंदिर बदियाकोट और भद्रकाली मंदिर का पर्यटन की दृष्टि से भी बड़ा महत्व है। जिसे देखते हुए क्षेत्रवासी मंदिरों के सौंदर्यीकरण की लंबे समय से मांग उठा रहे थे। इन योजनाओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी घोषणा में भी शामिल किया था। उन्होंने बताया कि भद्रकाली मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य 67 लाख 75 हजार और बदियाकोट भगवती मंदिर का 47 लाख 88 हजार रुपये से किया जाना है। जिसमें ब्रिडकुल कार्यदायी संस्था के तौर पर कार्य करेगी। बताया कि मंदिरों को सुंदर बनाने के लिए शासन से पहली किश्त जारी कर दी गई है। जल्द ही मंदिरों में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इधर मंदिरों को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए धनराशि जारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक व मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सप्ताह में दो दिन खुलेगा धारचूला का झूलापुल
Next: निजी अस्पतालो में काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ की डिग्री जांच की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.