Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भोजनमाताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • पौड़ी

भोजनमाताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 09/01/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  सीटू से संबंद्ध भोजना माताओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। भोजनमाताओं ने मध्याह्न भोजन योजना का निजीकरण न करने व न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने सहित 9 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया। सीटू संबद्ध उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट के समीप स्व. एचएन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित भोजनमाताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर धरना देकर प्रदर्शन किया। यूनियन की जिलाध्यक्ष एश्वर्या जुयाल ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के समाप्त कर इसे निजी संस्थानों को सौंपने जा रही है। जिससे कि भोजन माताओं का रोजगार समाप्त हो जाए। कहा कि पूर्व में भी उन्हें 5 हजार प्रतिमाह दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। जो कि आज तक पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर उन्होंने भोजन माताओं को न्यूनतम 18 हजार मानदेय देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष रोशनी बिष्ट, सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, देवानंद नौटियाल, कुसुम, विद्यादेवी, कौशल्या देवी, नीता देवी, आशा देवी, मंजू देवी, बिनीता देवी, मीना, रोशनी, ममता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिमली अस्पताल संचालन के लिए सीएम से मिले लोग
Next: रेंजर शैलेश और प्रमोद के निधन से नैनीडांडा में शोक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.