Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सील फैक्ट्री दिलाने का झांसा देकर सात लाख की ठगी
  • देहरादून

सील फैक्ट्री दिलाने का झांसा देकर सात लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 06/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  छरबा रोड पछूवादून में सील पड़ी फैक्ट्री दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़प लिए गए। जालसाजी खुद को पंजाब नेशनल बैंक का फील्ड अफसर बताने वाले आरोपी ने की। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फर्जीवाड़े को लेकर रेखा रावत पत्नी रविंद्र सिंह रावत, इनकी बेटी श्रृष्टि और बेटे सूर्या रावत निवासी शिमला बाईपास रोड ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। कहा कि उनका परिचय विक्की कुमार उर्फ विकास पुत्र धनवीर सिंह निवासी बमोली, जिला पौड़ी से हुआ। विक्की ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का फील्ड ऑफिसर बताया। कहा कि वह बैंक की सम्पत्तियों का मुआयना कराने का काम करता है। भरोसे में लेने के लिए छरबा रोड पर एक फैक्ट्री का मुआयना भी करवाया। फैक्ट्री को सील करते वक्त की कुछ फोटो पीड़ित पक्ष को दिए। कार्रवाई की फर्द भी वाट्सअप पर भेजी। इसके बाद इस फैक्ट्री को सस्ते दाम पर दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि इसके बाद पीड़ितों की रकम कुछ समय में डबल करने का भी झांसा दिया। दोनों झांसे में लेकर आरोपी ने पीड़ित महिला और उनके दो बच्चों से सितंबर महीने में सात लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ितों के नंबर ब्लॉक कर दिए। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी विकास के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य जुटाकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम स्वास्थ्य समितियां होंगी सक्रिय: धन सिंह
Next: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के ठिकाने पर छापा मारने गई ईडी की टीम पर हमला, गाड़ी भी तोड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.