Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • थराली की महिला किसानों को दिया प्रशिक्षण
  • चमोली

थराली की महिला किसानों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 05/01/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा थराली ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय जलवायु आधारित कृषि विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नंदा देवी आजीविका स्वायत्त सहकारिता एवं गौरा देवी आजीविका स्वायत्त सहकारिता से कुल 43 महिला किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन एवं पर्वतीय कृषि में इसके प्रभाव, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन, जल एवं प्राकृतिक खेती,एवं पशुधन, समेकित कृषि, कीट एवं रोग नियंत्रण, सिंचाई के प्रकार, कृषि वानिकी, मृदा परीक्षण एवं उपचार इत्यादि विषयों पर मास्टर ट्रेनर नरेंद्र नाथ, सहायक प्रबंधक वैल्यू चैन, विपिन मिश्रा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खंड विकास अधिकारी गिरीश चन्द्र पाण्डेय द्वारा महिला किसानों को बताया गया कि यदि जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुवे खेती करें और उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग करें तभी हम खुद को एक प्रगतिशील किसान के रूप में देख सकते हैं। थराली विकासखण्ड के अंतर्गत माह जनवरी 2024 में कुल 140 महिला किसानों को जलवायु आधारित कृषि विषय पर प्रशिक्षण दिया जाना है। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन खंड विकास अधिकारी थराली द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना से सहायक प्रबंधक राजवर बिष्ट, कृषि प्रसार सहायक अधिकारी मुकेश रावत एवं सहकारिता कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में गढ़वाली फिल्म श्रीदेव सुमन को बड़े परदे पर देखेंगे दर्शक
Next: जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाय: जिलाधिकारी विनीत तोमर

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.