Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी में गढ़वाली फिल्म श्रीदेव सुमन को बड़े परदे पर देखेंगे दर्शक
  • टिहरी

टिहरी में गढ़वाली फिल्म श्रीदेव सुमन को बड़े परदे पर देखेंगे दर्शक

RNS INDIA NEWS 05/01/2024
rns featured image new

टिहरी(आरएनएस)।   टिहरी की राजशाही के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जीवन पर आधारित गढ़वाली फिल्म को टिहरी में लोग बड़े परदे पर देख सकेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष और फिल्म निर्माता ने त्रिहरी सिनेमा के मुख्य गेट पर रिबन काटकर फिल्म को रिलीज किया। नई टिहरी स्थित नगर पालिका के त्रिहरी सिनेमा में शुक्रवार को टिहरी की राजशाही के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जीवन पर बनी फिल्म श्रीदेव सुमन का पहला शो शुरू होने से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल और फिल्म निर्माता विक्रम सिंह नेगी पहाड़ी ने श्रीदेव सुमन के चित्र पुष्प कर रिलीज किया। फिल्म के निर्माता ने बताया कि फिल्म बनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को श्रीदेव सुमन द्वारा राजशाही के खिलाफ फूंके गये बिगुल और उनके द्वारा किये गये संघर्ष को बताना है। बताया फिल्म की अधिकांश शूटिंग श्रीदेव सुमन के जौल गांव, सिलोगी, हरिद्वार सहित पांच स्थानों की गई है। कहा प्रधानमंत्री मोदी की बातों से प्रेरणा लेकर उन्होंने श्रीदेव सुमन पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। श्रीदेव सुमन ने टिहरी की राजशाही के खिलाफ जिस तरह से 84 दिनों तक भूखे रहकर अपने प्राणों की आहुति देकर टिहरी को राजशाही से मुक्ति दिलाई और अमर शहीद हो गये। कहा आज की युवा पीढ़ी को भी जानकारी होनी चाहिए, उनके पूर्वज ऐसे महाक्रांतिकारी थे, जिन्होंने अपना वर्तमान हमारे भविष्य के लिये न्योछावर कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रीदेव सुमन टिहरी के जौल गांव निवासी थे, यह हमारे लिये यह गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से श्रीदेव सुमन के जीवन पर आधारित फिल्म को देखने की अपील की है। मौके खेम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, डॉ. प्रमोद उनियाल, देवेन्द्र बेलवाल, रामलाल नौटियाल,लीला मखलोगा, ब्रिज रावत, डॉ.एमआर सकलानी सहित कई लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25.38 ग्राम स्मैक संग लोहाघाट का युवक गिरफ्तार
Next: थराली की महिला किसानों को दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.