Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना से दुनिया में मौत का आंकड़ा 14 लाख के पार
  • उत्तराखंड

कोरोना से दुनिया में मौत का आंकड़ा 14 लाख के पार

RNS INDIA NEWS 25/11/2020
rns featured image new

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दुनियाभर में 14 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.96 करोड़ के पार हो गई है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर स्थान पर है। वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5,96,71,202 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,07,542 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1,25,89,221 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,59,874 मरीजों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,376 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 92.22 लाख के पार पहुंच गयी जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.42 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 481 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढक़र 1,34,699 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 6079 की बढऩे के बाद अब सक्रिय मामले बढक़र 44,4746 हो गए है।
ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60.87 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,69,485 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
फ्रांस में 22.06 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं और 50,324 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 21.20 लाख को पार कर गई है और अब तक 36,675 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 15.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,668 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 15.42 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,935 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में 14.55 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,306 लोगों की मौत हुई है।
अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 13.81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 37,432 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,677 लोगों ने जान गंवाई है।
मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 102,739 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 9.63 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 14,637 लोगों की मौत हुई है।
पेरू में इस वायरस से अब तक 9.50 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,641 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 9.09 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 14,314 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 8.80 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,738 लोगों की मौत हो गई है।
दक्षिण अफ्रीका में 7.72 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,083 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 6.65 से अधिक हो गई है तथा 11,619 लोगों की मौत हो चुकी है।
बेल्जियम में कोरोना से 5.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,938 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.43 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,131 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.39 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,031 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.06लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,111 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.02 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,499 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.01 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,111 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 4.60 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,672 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.51 लाख से अधिक हो गई है और 6,448 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,373 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,185 लोगों की मौत हो चुकी है।
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,803 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.55 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,811 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कनाडा ने कोरोना के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.40 लाख से अधिक हो गई जबकि अब तक 11,653 लोगों की मौत भी हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक लगभग 3.31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,469 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,822 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक लगभग 3.04 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,308 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस से इचडोर में 13,264, बोलीविया में 8,928, मिस्र में 6,573, स्वीडन में 6,500, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,099, पनामा में 2,986 और होंडुरास में 2,869 लोगों की मौत हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप पहली बार 8 लाख करोड़ रुपये के पार, बना देश का पहला बैंक
Next: डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.