Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • भेटा में दिखा दिन-दहाड़े गुलदार, लोगों में दहशत
  • बागेश्वर

भेटा में दिखा दिन-दहाड़े गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 03/01/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  तहसील के ग्राम पंचायत भेटा में दिनदहाड़े गुलदार आ धमका। जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने कनस्तर बजाकर बमुश्किल गुलदार को जंगल को भगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर को ज्ञापन भी सौंपा।
डिप्टी रेंजर ईश्वरी दत्त कांडपाल को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम पंचायत भेटा में इन दिनों गुलदार ने काफी आतंक मचा दिया है। गुलदार दिनदहाड़े गांव में आ जा रहा है। भगाने पर आसपास की झाड़ियों में ही छुप जा रहा है। फिर सायं होते ही घरों के पास आ जा रहा है।जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण सायं होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं।गुलदार अब तक कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है।ग्रामीण गुलदार को भगाने के लिए रतजगा कर रहे हैं। गुलदार ने गांव में जमकर आतंक मचाया है। जिससे ग्रामीण बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। इस दौरान भेटा के ग्राम प्रधान कृपाल दत्त लोहनी, दर्शानी के प्रधान भोला दत्त पांडे, माल्दे के प्रधान बलवंत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हेम चंद्र पांडे, किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी, दिनेश नेगी आदि ने वन विभाग से गांव में पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली चोरी का विरोध करने पर दंपति पर हमला, केस दर्ज
Next: वरिष्ठ साहित्यकार पदम सिंह गुसाईं के निधन पर शोक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.