Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईपीएफओ को उमंग ऐप पर सर्वाधिक लेन-देन के लिए प्लेटिनम पार्टनर पुरस्कार
  • राष्ट्रीय

ईपीएफओ को उमंग ऐप पर सर्वाधिक लेन-देन के लिए प्लेटिनम पार्टनर पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 25/11/2020
rns featured image new

नईदिल्ली। उमंग ऐप के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, विधि और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केन्द्र तथा राज्यों के सहयोगी विभागों के लिए सभी सेवाओं में पिछले छह महीनों में औसत लेन-देन के आधार पर उमंग पुरस्कार का अनावरण किया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को उमंग ऐप पर 25 लाख से अधिक लेन-देन रजिस्टर करने के लिए प्लेटिनम पार्टनर पुरस्कार दिया गया है।
ईपीएफओ के अधिकतर सदस्य सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हैं। ईपीएफओ के करोड़ों उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने के लिए सुलभ और किफायती समाधान आवश्यक था। स्मार्टफोन, काईओएस फीचर फोन, टैबलेट तथा डैशटोप जैसे इंटरनेट आधारित उपकरणों की लोकप्रियता और सहज इस्तेमाल पर विचार करते हुए ईपीएफओ ने सहज रूप से अपनी सेवाओं को रात-दिन पहुंच योग्य बनाने के लिए उमंग ऐप की क्षमता के दोहन का उद्देश्य रखा। खासकर दूरदराज के स्थानों पर रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए इसी कारण उमंग पर ईपीएफओ सेवाएं लॉन्च की गई।
ईपीएफओ सदस्य उमंग ऐप का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल फोन पर ईपीएफओ की 19 विभिन्न सेवाएं ले सकते हैं। सदस्य अपनी पासबुक देख सकते हैं। यूएएन एक्टिवेट कर सकते हैं, दावे कर सकते हैं, दावे की स्थिति देख सकते हैं, योजना प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, यूएएन के साथ आधार जोड़ सकते हैं, जीवन प्रमाण अद्यतन कर सकते हैं, शिकायत दर्ज कर सकते हैं, प्रतिष्ठान खोज सकते हैं और ईपीएफओ कार्यालय के पते प्राप्त कर सकते हैं। इन सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आधार से जुड़ा एक्टिव यूएएन (यूनिवर्सल एकाउंट नंबर) और ईपीएफओ से पंजीकृत मोबाइल नंबर आवश्यक है।
ईपीएफओ उपभोक्ताओं में उमंग ऐप काफी लोकप्रिय हुआ है। इससे उपभोक्ता कोविड-19 महामारी के दौरान घर बैठे भी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। पहली अप्रैल से सितम्बर, 2020 के चालू वित्त वर्ष में उमंग ऐप पर सदस्यों द्वारा 7.91 लाख दावे किए गए है। उमंग से सदस्यों को ईपीएफओ सेवाएं प्राप्त करने में कोविड-19 की आवाजाही प्रतिबंधों से मुक्ति मिली है और इससे शारीरिक रूप से ईपीएफओ के कार्यालय जाने की आवश्यकता कम हुई है।
उमंग ऐप पर ईपीएफओ की सेवाएं काफी लोकप्रिय हुई है। अक्टूबर 2019 से सितम्बर, 2020 तक ऐप को 42.63 करोड़ हिट प्राप्त हुए हैं। इसमें से 37.93 करोड़ हिट ईपीएफओ सेवाओं से संबंधित है। उमंग पर 88 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं के साथ यह दावा करना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि उमंग की लोकप्रियता का एक प्रमुख कारण ईपीएफओ है।
सिंगल मोबाइल ऐप से सदस्यों के लिए सेवाओं तक पहुंच को सामान्य बनाकर ईपीएफओ ने पूरे देश के अपने सदस्यों को शक्ति और सुविधा देते हुए ई-गवर्नेंस से एम-गवर्नेंस की ओर कदम बढ़ाया है। उमंग ऐप निर्बाधी, ऑनलाइन सेवा प्रदान करने के कारगर माध्यम के रूप में उभरा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चक्रवात निवार की दस्तक से पूर्व चेन्नई में भारी वर्षा से कई क्षेत्रों में जलभराव
Next: एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप पहली बार 8 लाख करोड़ रुपये के पार, बना देश का पहला बैंक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.