Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लघु व्यापारियों ने चौथे वेंडिंग जोन को विकसित करने का मुद्दा उठाया
  • हरिद्वार

लघु व्यापारियों ने चौथे वेंडिंग जोन को विकसित करने का मुद्दा उठाया

RNS INDIA NEWS 28/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।चार सूत्रीय मांगों को दोहराते हुए लघु व्यापार एसोसिएशन से जुड़े लघु व्यापारियों ने नगर निगम पहुंचकर सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सेक्टर 2 बैरियर से भगत सिंह चौक तक चौथे वेंडिंग जोन को विकसित करने का मुद्दा उठाया। साथ ही उत्तरी हरिद्वार के वेंडिंग जोन की टेंडर प्रक्रिया विष्णु घाट,पंतद्वीप पार्किंग में नई वेंडिंग जोन बनाए जाने, महिला पिक वेंडिंग जोन के सौंदर्यीकरण की मांग को दोहराया।एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि सेक्टर 2 बैरियर से भगत सिंह चौक के वेंडिंग जोन की 105 की लाभार्थी सूची में 50 से 55 लगभग स्थानीय कारोबारी सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर चुके हैं। इसी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार सभी लाभार्थियों को लाटरी निकालकर दुकान का आंवटन किया जाना न्याय पूर्ण होगा। इधर एसएनए श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा जनवरी के प्रथम सप्ताह में फेरी समिति की बैठक बुलाकर नगर आयुक्त के निर्देशन में उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार शीघ्र ही सेक्टर 2 बैरियर से भगत सिंह चौक के वेंडिंग जोन को विकसित किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते वालों में जिलाध्यक्ष राजकुमार एंथोनी, मनोज कुमार मंडल, धर्मपाल सिंह, कमल शर्मा, हेमंत कुमार, नीरज कश्यप, सचिन राजपूत, मानसिंह, आजम अंसारी, नम्रता सरकार, सुमन गुप्ता, सुनीता चौहान, मंजू पाल, पुष्पा दास आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित
Next: नकली चायपत्ती के मामले में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.