Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तपोवन में पर्यटक और स्थानीय युवक भिड़े
  • देहरादून

तपोवन में पर्यटक और स्थानीय युवक भिड़े

RNS INDIA NEWS 24/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  तपोवन स्थित साईं घाट पर नशे में धुत्त तीन स्थानीय युवकों ने टीन बजाना शुरू कर दी। पर्यटकों ने उन्हें इससे रोका, तो विवाद हो गया। बहसबाजी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में जख्मी युवकों और पर्यटकों का प्राथमिक उपचार कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक तपोवन निवासी शुभम पुत्र दीवान सिंह पुंडीर, सचिन पुत्र सोहन सिंह पुंडीर और ऋषिकेश में चंद्रेश्वरनगर का रहने वाला सचिन पुत्र राजकुमार साईं घाट पहुंचे। उन्होंने घाट पर पड़ी टीन को बजाना शुरू कर दिया। पर्यटकों ने इस पर आपत्ति जताई, तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि तीनों की पर्यटक अवनीश पुत्र तेजवीर सिंह, रजत पुत्र राजकुमार दोनों निवासी पिलखुआ, हापुड़, यूपी और मन्नू उर्फ निशांत निवासी दादरी, गौतमबुद्ध नगर, यूपी के साथ जमकर मारपीट हो गई। इस बीच दोनों ही पक्षों को चोटें भी आई। एसएसआई योगेश पांडेय ने बताया कि अलग-अलग शिकायत पर सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 और 147 के तहत क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मेडिकल में शुभम और उसके साथियों के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी के बाद दूल्हे को जेल और दुल्हन विदा हुई नारी निकेतन
Next: मजखाली में बहुउद्देश्यीय शिविर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी जनसमस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.