Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शादी के बाद दूल्हे को जेल और दुल्हन विदा हुई नारी निकेतन
  • नैनीताल

शादी के बाद दूल्हे को जेल और दुल्हन विदा हुई नारी निकेतन

RNS INDIA NEWS 24/12/2023
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। मानव तस्करी की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) की टीम जब एक घर में छापा मारने पहुंची तो वहां मामला बाल विवाह का निकला। पूछताछ के बाद पता चला कि एक किशोरी की शादी उसकी मां ने यूपी के हाथरस निवासी युवक से करा दी है। पूरी जांच पड़ताल के बाद एएचटीयू की टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ बाल अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की है। बीते शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे एएचटीयू की टीम मुखानी क्षेत्र के पीलीकोठी स्थित जयंतीपुरम के एक घर में पहुंची। यहां एक बंद कमरे में पार्टी चल रही थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि पार्टी शादी की खुशी में थी और शादी एक किशोरी की कराई गई थी। कमरे में लड़का-लड़की पक्ष के लोग और शादी कराने वाला पुरोहित भी मौजूद था। पूछताछ में पता चला कि एक हल्द्वानी की रहने वाली एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी हाथरस निवासी 30 वर्षीय अतुल शर्मा से करा दी थी। पुलिस के मुताबिक किशोरी हल्द्वानी के ही निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। इसके बाद टीम ने मकान मालिक, किशोरी की मां और बिचौलिया के खिलाफ बाल अधिनियम में केस दर्ज किया है। वहीं यूपी के हाथरस स्थित एहन गांव निवासी दूल्हा अतुल शर्मा, उसके परिजन सचिन कुमार और शादी कराने वाले पुरोहित को भी नामजद किया गया है। एएचटीयू प्रभारी एसआई दीपा जोशी ने बताया कि कानूनी तौर पर शादी को शून्य कर दिया गया है। किशोरी को नारी निकेतन और बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पति ने छोड़ दिया कैसे करुंगी तीन बेटियों की शादी
एएचटीयू की टीम ने जब किशोरी की मां से पूछताछ की तो वह रो पड़ी। उसने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसके पति ने शराब की लत के चलते उसे व उसकी तीन बेटियों को घर से निकाल दिया था। वर्तमान में वह झोपड़ी में बेटियों के साथ रहती है। घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर पालन करती है। उसकी परिचित से उसने बेटियों की शादी कराने की बात कही थी। हाथरस में उसकी रिश्तेदारी थी, तो उसने मदद की और वहां से शादी करा दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार और दुकान क्षतिग्रस्त
Next: तपोवन में पर्यटक और स्थानीय युवक भिड़े

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.