Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कौन हैं चंदा देवी, जिन्हें बीच भाषण पीएम मोदी से मिल गया चुनाव लड़ने का ऑफर
  • राष्ट्रीय

कौन हैं चंदा देवी, जिन्हें बीच भाषण पीएम मोदी से मिल गया चुनाव लड़ने का ऑफर

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें विकास की दिशा में आगे कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चंदा देवी नाम की एक लखपति महिला से बात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीएम मोदी ने महिला से पूछा कि तुम इतना बढ़िया भाषण दे रही हो, क्या चुनाव लड़ोगी? बाद में बरकी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री मोदी ने चंदा देवी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”आज चंदा देवी का भाषण सुना। मैं कह सकता हूं कि बड़े-बड़े लोग इतना अच्छा भाषण नहीं दे सकते। वह हमारी लखपति दीदी हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”आज मैंने उनसे (चंदा देवी) बातचीत की। उनसे पूछा तो सटीक जवाब दिया। इस संकल्प यात्रा से मुझे और सभी साथियों को समाज के भीतर की शक्ति व सामर्थ्य को जानने का अवसर मिला है।”
पीएम मोदी द्वारा चंदा देवी की तारीफ किए जाने के बाद हर ओर चर्चा होने लगी है कि आखिर यह महिला कौन है? दरअसल, चंदा देवी सखी मंडल चलाती हैं और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और उनके लिए काम करती हैं। पीएम मोदी ने ही कार्यक्रम में बताया है कि चंदा देवी लखपति दीदी बन चुकी हैं। चंदा देवी रामपुर गांव की रहने वाली हैं। वह ‘अपनी कहानी-अपनी जुबानी’ शीर्षक के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। चंदा देवी ‘राधा महिला सहायता समूह’ से जुड़ी हैं।
चंदा के मुताबिक, उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं और समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए उनका रहन-सहन, खान-पान, शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं थी। चंदा देवी ने ही बताया कि एक दीदी ने उन्हें समूह के बारे में जानकारी दी और इस समूह से जुड़कर कर्ज ले सब्जी की खेती शुरू की और उन्हें 30 हजार रुपये मुनाफा हुआ। मुनाफा राशि में से उन्होंने 15 हजार रुपये का कर्ज चुकाया और खेती के कार्य को आगे बढ़ाया जिससे आर्थिक स्थिति सुधरी और जीवन स्तर बेहतर हुआ। उन्होंने कहा कि वह फिर बैंक सखी बनकर कार्य करने लगी और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ साथ आत्मनिर्भर हो गईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खौफनाक! चाय बनाने को लेकर हुआ विवाद, पति ने तलवार से काट दी पत्नी की गर्दन; हुआ फरार
Next: परिवार के 6 लोगों को दो सप्ताह में चुन-चुन कर मारा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.