Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मल्लिकार्जुन खरगे को बनाया जाए पीएम पद का चेहरा, ममता बनर्जी ने आगे बढ़ाया नाम; केजरीवाल का भी समर्थन
  • राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खरगे को बनाया जाए पीएम पद का चेहरा, ममता बनर्जी ने आगे बढ़ाया नाम; केजरीवाल का भी समर्थन

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की बहुप्रतीक्षित बैठक आखिरकार नई दिल्ली में खत्म हो गई है। बताया जा रहा था कि इस बैठक में सीट शेयरिंग और 2024 के लिए प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए एक नाम का सुझाव भी दिया है। वह नाम है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का। आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी इसका समर्थन किया है। बता दें कि इससे पहले चर्चा यह भी थी कि ममता बनर्जी खुद को ही विपक्षी गठबंधन के पीएम फेस के लिए प्रस्तावित कर सकती हैं।
बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के संयोजक के लिए भी मल्लिकार्जुन खरगे का ही नाम आगे बढ़ाया है। वहीं आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। यह इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक थी जिसे दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित किया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि गठबंधन के संयोजक पद के लिए अभी किसी का चयन नहीं किया गया है।
इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह, टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी, आरजेडी से लालू यादव और तेजस्वी यादवएनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे शामिल हुए थे। इसके अलावा सपा से अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, डीएमके से एमके स्टालिन, एनसीपी चीफ फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

क्या बोले खरगे
जानकारी के मुताबिक विपक्षी गठबंधन की इस बैठक में संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन पर भी चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब खरगे से पूछा गया कि क्या आप प्रधानमंत्री फेस होंगे? इसपर खरगे ने कहा, पहले हमें जीतकर आना होगा। पहले हम एक होकर जीतने की कोशिश करेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि कौन प्रधानमंत्री पद का चेहरा होगा। हमारे सांसद आकर, क्या करेंगे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में, वह हो जाएगा। पहले हमें जीतने की चिंता है। उन्होंने यह बोला, हमने वह बोला। यह सब हमारी इंटरनल बात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल स्टोर के कर्मचारी से नशीले इंजेक्शनों की खेप पकड़ी
Next: दो पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.