Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मशरुम पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी का समापन
  • अल्मोड़ा

मशरुम पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी का समापन

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मशरुम स्वास्थस्वास्थ्य भी स्वरोजगार भी विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी समापन मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी संस्थान(यूकॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर अल्मोड़ा के परिसर में आयोजित किया गया। चार दिन चले इस मशरूम प्रशिक्षण के दौरान लगभग 70 ग्रामीण महिलाओं को मशरूम उत्पादन एवं खाद्य प्रसंस्करण विषय पर तकनीकी एवं उसकी मार्केट से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन समारोह पर आयोजित की गई संगोष्ठी में जनपद के मशरूम उत्पादन से जुड़े किसान, मशरूम के उत्पादों पर काम कर रहे स्टार्टअप एवं विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। संस्था के सचिव कमल पांडे ने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मशरूम के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों एवं प्रशिक्षण ले रहे लोगों के साथ विषय विशेषज्ञ को एक मंच पर लाना था। इस दौरान अल्मोड़ा में कई वर्षों से मशरूम में काम कर रहे पार्वती बिष्ट, निर्मला फर्तियाल, लता कांडपाल, यजुवेंद्र शाह एवम पंकज आर्या को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आरसेटी अल्मोड़ा के डायरेक्टर मोहित चन्याल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर ढौरा एवं हवालबाग गांव को मशरूम ग्राम के रूप में विकसित किए जाने की भी घोषणा की गई। रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर अल्मोड़ा के इंचार्ज योगेश भट्ट मशरूम के क्षेत्र किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री जोशी ने किया। संगोष्ठी में यश, रश्मि, शिवानी एवं राजू कांडपाल एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना जेएन 1 वेरिएंट की देश में दस्तक के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी
Next: खुद को पुलिसकर्मी बता किसान से ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.