Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में सड़कों पर बहता पानी जमने से रपट रहे दोपहिया सवार
  • देहरादून

मसूरी में सड़कों पर बहता पानी जमने से रपट रहे दोपहिया सवार

RNS INDIA NEWS 18/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मसूरी में इन दिनों दिन वक्त अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि शहर में पाला पड़ रहा है और नमी वाले स्थानों पर यह जम भी रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों पर उन स्थानों पर हो रही है, जहां पाइप लाइन लीकेज कर रही हैं। यहां रात में पानी जम जा रहा है और सुबह दोपहिया सवार इसमें रपटकर चोटिल हो रहे हैं। रात को पाला पड़ने के कारण सड़कों पर बह रहा पानी जम रहा है, जो सुबह के समय दोपहिया सवारों के दुर्घटना का कारण बन रहा है। पिक्चर पैलेसे-लंढौर मार्ग पर जल संस्थान के पाइप लाइन में लीकेज से पानी सड़कों पर बह रहा है। जो सर्द रातों में जम जा रहा है। सुबह के वक्त इन स्थानों पर दोपहिया वाहनों से गुजरने वाले रपट रहे हैं। इसमें कई लोग चोटिल भी हो रहे हैं। महाराज अग्रसेन चौक के पास लीकेज की वजह से लगातार लोग रपट रहे हैं। महाराजा अग्रसेन चौक से आगे जैन धर्मशाला के बीच यमुना पेयजल योजना की लाइन में भी लीकज है, उससे भी पानी बहता रहता है। अभी यहां पानी नहीं जम रहा है, लेकिन आगे ठंड बढ़ती है तो दिक्कतें होंगी। आस पास के दुकानदारों का कहना है कि यहां पर लीकेज की वजह से सड़कों पर पानी जम जा रहा है, जो दोपहिया सवारों को नजर नहीं आता और वे इसमें फिसल रहे हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन अगर लीकज है तो उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। इसी क्षेत्र में एक होटल से भी गंदा पानी सड़क पर छोड़ा जा रहा है, इससे न सिर्फ गंदगी फैल रही है बल्कि पाला पड़ने पर दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। नगर पालिका के ईओ राजेश नैथानी ने कहा कि जिस होटल का पानी बह रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन डीलरों ने फिर किया हड़ताल का ऐलान
Next: एनसीसी कैडेटों ने किया जंगल युद्ध का प्रशिक्षण

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.