Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपीसीएल के बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • देहरादून

यूपीसीएल के बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 18/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   यूपीसीएल की ओर से बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार नियमित रूप से बिजली सप्लाई देने में नाकाम रही है। अब हर महीने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। तत्काल बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बिजली की दरों में 23 से 27 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव को किसी भी सूरत में जनहित में नहीं कहा जा सकता है। बिजली महंगी होने से पहले ही महंगाई से जूझ रही जनता पर और अधिक बोझ पड़ेगा। इस दोहरी मार से आम जनता की वित्तीय रूप से कमर टूट जाएगी। कहा कि ऊर्जा प्रदेश का दावा करने वाले उत्तराखंड में जहां आम लोगों को सस्ती बिजली मिलनी चाहिए थी, वहां लोगों को हर महीने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी से जूझना पड़ रहा है। कहा कि जिन राज्यों में उत्तराखंड से भी कम बिजली पैदा होती है, वहां भी बिजली सस्ती है। कहा कि यूपीसीएल अतिरिक्त बिजली खरीद का बोझ भी आम जनता पर डाल रहा है। रिनोवेशन, नवीनीकरण के नाम पर एडीबी से लिए जा रहे अरबों के नए लोन का बोझ भी जनता पर पड़ेगा। कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण गरीब और आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार से त्रस्त है। राज्य सरकार ने वर्ष 2017 से 2023 के बीच छह साल के अन्तराल में बिजली के दामों में लगभग 39 प्रतिशत की वृद्धि की है।
कहा कि गैस पॉवर प्लांट से जुड़ी कंपनियों को भी बिना बिजली लिए हर महीने करोड़ों का भुगतान किया जा रहा है। आम जनता पर डाले जाने वाले अनावश्यक इस बोझ को समाप्त किया जाए। इसके बाद भी यदि सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया तो सड़कों पर आंदोलन शुरू होगा। कहा कि जनता पहले ही पेट्रोल, डीजल, गैस की मंहगाई से परेशान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाटक के जरिए दिया अजनबी पर विश्वास न करने का संदेश
Next: उत्तराखंड ने खेलो मास्टर्स गेम्स में जीते तीन कांस्य

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.