Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देशभर में 19 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी उत्तराखंड पुलिस ने दबोचा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

देशभर में 19 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी उत्तराखंड पुलिस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 17/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   इंस्टाग्राम पर विभिन्न कम्पनियों को रेटिंग करने का टास्क दे लोगों को कमाई के झांसे में फंसाकर देशभर में 19 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम एप पर ग्रुप बनाकर लोगों को कमाई के झांसे लेकर साइबर ठगी करते हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर थाने में बीते 22 अगस्त को सीनियर सिटीजन सुनील कुमार जैन निवासी किशननगर, सिरमौर मार्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उनसे संपर्क करने वाले ने खुद को ग्लोबल केपीओ कंपनी से जुड़ा बताकर पीड़ित को ऑनलाइन काम करने पर कमाई का झांसा दिया। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क दिए गए। शुरुआत में मामूली रकम लगाने पर अच्छा रिटर्न दिया। आरोप है कि इसके बाद बड़े टास्क देकर उनमें रकम जमा कर ली गई। फिर रकम रिलीज करने का झांसा देकर ठगी गई। इस तरह पीड़ित से 14 लाख रुपये हड़प लिए गए। साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिन खातों में रकम जमा हुई, उनका संचालन करने वाले की जांच की गई। इस दौरान रितिक सेन (23) पुत्र मुकेश सेन निवासी पटवार भवन, मुकुंदपुरा रोड भानकरोटा, जयपुर, राजस्थान का पता लगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साइबर थाने से एक टीम रवाना की गई। सीओ साइबर थाना अंकुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सिम कार्ड लेने के साथ ही फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाता है। फिर साइबर ठगी के लिए इनमें रकम जमा कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना आदि राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं। इन शिकायतों में कुल 19 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतकाल के लिए समेश्वर महाराज के कपाट बंद
Next: छात्राओं को साईबर क्राईम, सोशल मीडिया, महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.