Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 14 जनवरी को बागेश्वर को प्रस्थान करेगी तिरंगा यात्रा
  • अल्मोड़ा

14 जनवरी को बागेश्वर को प्रस्थान करेगी तिरंगा यात्रा

RNS INDIA NEWS 17/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा की बैठक गांधी पार्क अल्मोड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी स्व. बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रवि पांडे ने की। बैठक में अगले वर्ष उत्तरायणी पर्व पर आयोजित किए जाने वाले ‘कुली बेगार’ कार्यक्रम पर चर्चा की गई तथा तय किया गया कि 14 जनवरी रविवार को प्रातः 10:00 बजे गांधी पार्क अल्मोड़ा से तिरंगा यात्रा पांडेखोला बाईपास तक की जाएगी, जिसमें अल्मोड़ा के सभी राजनैतिक संगठन सामाजिक संगठन और सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा l पांडेखोला बाईपास से यात्रा बागेश्वर को प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम बागेश्वर के पास चामी गांव में किया जाएगा। विदित हो कि कुली बेगार यात्रा के समय कुमाऊँ केसरी बद्री दत्त पांडे ने रात्रि विश्राम चामी गांव में ही किया था। उत्तरायणी के दिन बागेश्वर में संगठन द्वारा कुली बेगार पर आधारित एक नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि संगठन उत्तराधिकारी लोगों के सर्वेक्षण पत्र भरकर प्रेषित करेगा। बैठक में तय किया गया कि वर्ष 2024 के जनवरी माह से हर महीने के प्रथम रविवार को ऐतिहासिक स्वतंत्रता सेनानी स्थलों पर संगठन अपना कार्यक्रम करेगा और अपने पूर्वजों को याद कर वहां पर स्वच्छता अभियान भी चलाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पांडे, कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर बोरा, वसुधा पंत, आशुतोष पंत, नंदन सिंह कार्की, शिवेंद्र गोस्वामी, दीपेश राणा, हितेश तिवारी, कमला कार्की, भरत पांडे, कैलाश वर्मा, विनय कुमार पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्राओं को साईबर क्राईम, सोशल मीडिया, महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
Next: मुंबई की डॉक्टर ने प्रमुख उद्योगपति पर लगाया बलात्कार का आरोप

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.