Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस में सियासी हलचल शुरू
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांग्रेस में सियासी हलचल शुरू

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
congress-flag

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आते-आते कांग्रेस में भी सियासी हलचल शुरू हो गई है। संगठन को मजबूती के लिए पार्टी प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। लेकिन अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में इन सम्मेलनों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सुगबुगाहट है कि कांग्रेस के जिला सम्मेलनों के जरिए यशपाल आर्य का चेहरा इस संसदीय क्षेत्र में सामने लाने की तैयारी है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर अब तक कांग्रेस की ओर से किसी ने भी खुलकर दावेदारी पेश नहीं की है। राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने चुनाव लड़ने को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दिया है। ऐसे में कांग्रेस से इस सीट पर कौन चुनाव मैदान में होगा, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस इस बीच जिला सम्मेलनों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस सम्मेलनों के जरिए इस संसदीय क्षेत्र में यशपाल आर्य का चेहरा सामने ला रही है।

आर्य पहली बार खटीमा से बने थे विधायक
यशपाल आर्य पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 1989 में खटीमा विधानसभा से विधायक बने और अविभाज्य उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे। 1991 में हार के बाद 1993 में उन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज की। राज्य गठन के बाद 2002 और 2007 में वह मुक्तेश्वर सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए। 2012 में उन्होंने बाजपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा और बाजपुर सीट से जीत दर्ज की थी। 2022 में वह फिर कांग्रेस में शामिल हुए और विधायक चुने गए।

यशपाल आर्य इस समय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह हाल में टिहरी और उत्तरकाशी भी गए थे। इसका मतलब यह नहीं कि वह सभी जगह से चुनाव लड़ेंगे। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से कौन चुनाव लड़ेगा, यह पार्टी हाईकमान को तय करना है। – करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुराने कलेक्ट्रेट भवन में जल्द बने हैरिटेज भवन
Next: काशीपुर में मारपीट व पथराव मामले में आठ पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.