Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विजय दिवस की 52 वीं वर्षगांठ पर शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन किए अर्पित
  • अल्मोड़ा

विजय दिवस की 52 वीं वर्षगांठ पर शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन किए अर्पित

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अल्मोड़ा के तत्वावधान में विजय दिवस की 52 वीं वर्षगांठ का आयोजन शहीद स्मारक छावनी परिषद क्षेत्र अल्मोड़ा में बड़े धूमधाम से हुआ। इस दौरान शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी विनीत तोमर ने वीर नारियों एवं सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 1971 के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों को आज देश सलाम करता है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की रक्षा की। उन्होंने शहीद हुए सैनिकों के परिवारजनों एवं माताओं को भी नमन किया कि उन्होंने अपने सपूतों को देश सेवा के लिए कुर्बान किया। उन्होंने भारतीय सेना के हौंसले को सलाम किया। भारत एवं पाकिस्तान के बीच दिसंबर 1971 (पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश) में लड़ाई लड़ी गई थी। भारतीय फौज ने 14 दिनों के भीषण युद्ध के दौरान पाकिस्तानी फौजी को पराजित किया था। इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। इस अभियान में वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी एवं कई जवान वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए घायल हुए। भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता के लिए पूरे देश में 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया गया था। इस दौरान कमान अधिकारी गैरिसन अल्मोड़ा, कर्नल विनय यादव, विंग कमांडर सीएसए गुप्ता (अप्रा) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, वीर नारियां, पूर्व सैनिक समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जयदेव भट्टाचार्य की फिल्म अदम्या को दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में एंट्री
Next: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने आन सिंह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.