Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद संस्थान में बच्चों ने देखा ड्रोन का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद संस्थान में बच्चों ने देखा ड्रोन का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में केशव नौटियाल द्वारा सोमवार को कौसानी और रानीखेत के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालयों के लगभग 108 छात्र-छात्राओं एवं आठ शिक्षकों के लिए एक भ्रमण कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को संस्थान की समस्त प्रयोगशालाओं, प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रौद्योगिकियों और संग्रहालय का भ्रमण कराया गया जिसमें संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित व्यावसायिक किस्मों, उपकरणों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया गया है। इससे पूर्व भी पी एम श्री केंद्रीय विद्यालयों के तीन बैच में लगभग 167 छात्र-छात्राओं ने भी संस्थान में आकर कृषि सम्बंधित विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की थी और छात्रों ने कीट विज्ञान, मृदा विज्ञान और कृषि विज्ञान प्रयोगशालाएं देखी और फिर उन्हें प्रक्षेत्र में विभिन्न फसलें दिखाई गईं। भ्रमण का प्रमुख आकर्षण कृषि के क्षेत्र में नए युग में एआई के माध्यम से ड्रोन का प्रयोग करते हुए उर्वरकों का छिड़काव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी रही। इसकी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन संस्थान के वैज्ञानिकों-इंजीनियरों द्वारा किया गया। संस्थान के पांच वैज्ञानिकों और अधिकारियों को विशेष रूप से उर्वरक एवं अन्य रसायनों के छिड़काव हेतु कृषि ड्रोन को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन हेतु संस्थान का आभार व्यक्त किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Next: कॉलेज की भूमि को कब्जा मुक्त करवाए प्रशासन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.