Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मशरूम उत्पादन पर चार दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ
  • अल्मोड़ा

मशरूम उत्पादन पर चार दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ

RNS INDIA NEWS 11/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में “मशरूम स्वास्थ्य भी एवं स्वरोजगार भी” विषय पर चार दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ हुआ। इसके अंतर्गत मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति अल्मोड़ा द्वारा लमगड़ा ब्लॉक के ‌ढौरा ग्राम एवं हवालबाग ब्लॉक के चुनिंदा गांवों को “मशरूम ग्राम” के रूप में विकसित किया जाएगा। चार दिवसीय चलने वाले इस प्रशिक्षण में ग्राम की महिलाओं को मशरूम की विभिन्न प्रजातियों के उत्पादन के साथ-साथ मशरूम से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण एवं मशरुम उत्पादन के मार्केटिंग गुर भी सिखाए जाएंगे। संस्था के सचिव कमल पांडे ने बताया की मशरूम उत्पादन संबंधी प्रयास अल्मोड़ा एवं आसपास के जिलों में काफी वर्षों से किया जा रहा है परंतु कहीं ना कहीं उसके उत्पादन संबंधी तकनीकी ज्ञान एवं बाजार की कमी के कारण किसान इसके लगातार उत्पादन से बचते आ रहा है। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने बताया कि चार दिवसीय चलने वाले इस प्रशिक्षण का समापन पांचवें दिन एक संगोष्ठी के रूप में किया जाएगा जिसमें मशरूम के क्षेत्र में काम वाले लोगों, प्रशिक्षण लेने वाले समूहों के साथ-साथ मशरूम विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मशरूम के क्षेत्र में की जा रही इस पहल को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस प्रशिक्षण में तकनीकी सहायता बाबा एग्रोटेक से नमिता टम्टा द्वारा दी जा रही है, जो कि विगत 3 वर्षों से देश और विदेशों में मशरूम के प्रचार प्रसार पर काम कर रहे हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिन हवालबाग ब्लॉक से एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर रहमत हुसैन, शिवानी, रश्मि एवं सुभाष कुमार उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि में दो दिवसीय सिक्योरिंग रिसर्च फंडिंग कार्यशाला का शुभारम्भ
Next: हवाई सेवाओं पर दिखने लगा ठंड का असर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.