Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार :  टम्टा
  • बागेश्वर

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार :  टम्टा

RNS
RNS INDIA NEWS 23/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर।  राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि 2022 के लिए कांग्रेस तैयार है। भाजपा सरकार आर्थिक संकट का बहना बना रही है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग पहले ही कांग्रेस ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित की है। लोनिवि गेस्ट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने विधानसभा चुनाव लडऩे के प्रश्न पर कहा कि अल्मोड़ा, सोमेश्वर, बागेश्वर, कपकोट विधानसभा से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराने के लिए वह अभी से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ आॢथक संकट का बहाना बना रही है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग का श्रेय कांग्रेस को जाता है। 2006 में रेल लाइन को स्वीकृति मिल गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रवासी हताश और निराश हैं। उत्तराखंड में लगभग 6 लाख प्रवासी लाकडाउन के कारण घर आए हैं, लेकिन उनके लिए स्वरोजगार की कोई ठोस योजना नहीं है। बैंक युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। बागेश्वर जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिक्षक का पद रिक्त चल रहा है। कोविड महामारी में भी स्वास्थ सेवाओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। कपकोट में संचार सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बागी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी सलाह दी और कहा कि वे अपने सलाहकारों से बचें। इससे कांग्रेस को नुकसान होगा। राज्य सभा सांसद टम्टा ने राज्य सरकार से मांग की और कहा कि श्रम विभाग में 400 करोड़ के घोटाले की जांच को उच्चस्तरीय टीम गठित करें। मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। एक विधायक पर व्याभिचार के गंभीर आरोप है। उन पर कार्रवाई करने से सरकार बच रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी पार्टी है। कांग्रेस विधानसभा सल्ट से चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, राजेंद्र टंगड़यिा, रंजीत दास, कैलाश मोहन, गोविद कठायत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रदेश सचिव पर लाठियां भांजने की फोटो-वीडियो हुई वायरल
Next: सुनार की दुकान में लगा सीसीटीवी चोरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.