
काशीपुर(आरएनएस)। कुंडा थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। ग्राम गढ़ीनेगी में संदिग्ध अवस्था में रात्रि में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गश्त के दौरान जब उनकी तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम हैप्पी पुत्र ऋषिपाल व दूसरे ने राजकुमार पुत्र लटूर सिंह निवासी निवासी ग्राम करनपुर बताया। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध धारा 25/1 आर्म्स एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की है।

