Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम व भाजपा नेताओं ने दिवंगत गांववासी को अश्रुपूर्ण विदाई दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

सीएम व भाजपा नेताओं ने दिवंगत गांववासी को अश्रुपूर्ण विदाई दी

RNS INDIA NEWS 09/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता दिवंगत मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय भावभीनी विदाई दी। हरिद्वार कनखल घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, तीरथ रावत ने उनके निधन को भाजपा परिवार की अपूर्णीय क्षति बताया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री गांववासी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय गया। पार्टी नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, तीरथ के साथ ही टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली,खजान दास, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, सुरेश भट्ट, दान सिंह रावत, डा.देवेन्द्र भसीन, राजेंद्र अंथवाल, मधु भट्ट, इंदुबाला समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं गांववासी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान गांववासी की धर्मपत्नी मुन्नी देवी एवं परिजनों को ढांढस बंधाते हुए, सभी लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा परिवार की तरफ से राज्य में अपने संस्थापक सदस्यों में शामिल गांववासी की पुण्यात्मा के प्रभु श्रीचरणों समाहित होने की कामना की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य देने की प्रार्थना की। सीएम, सभी पूर्व सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने अपने अग्रज गांववासी के पार्थिव शरीर को पार्टी ध्वज से लपेटा और उनकी अंतिम यात्रा को कंधा देते हुए अश्रुपूर्ण विदाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बतौर मंत्री, विधायक राज्य के विकास के लिए अतुलनीय योगदान तो दिया ही है, साथ ही उनके जैसे कुशल संगठनकों की अथक प्रयासों का परिणाम है कि गांव -गांव कमल खिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि गांववासी राज्य में पार्टी के उन चुनिंदा संस्थापकों में शामिल हैं जिनकी मेहनत से गांव- गांव में पार्टी को जड़ों तक स्थापित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा से निष्कासित, कैश फॉर क्वेरी मामले में हुई कार्रवाई
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.